पति के किसी अन्य महिला से अफेयर का विरोध करने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या : 24 घंटे बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर 

UPT | मृतका के मायके पक्ष के लोग

Aug 26, 2024 23:11

अलीगढ़ में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। 24 घंटे तक शव को बाथरूम में छुपाए रखा। वहीं 24 घंटे बाद आरोपी पति ने थाने में सरेंडर कर दिया।

Aligarh News : अलीगढ़ में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। 24 घंटे तक शव को बाथरूम में छुपाए रखा। वहीं, 24 घंटे बाद आरोपी पति ने थाने में सरेंडर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना थाना क्वार्सी के रजा नगर इलाके की है। 

पति का मोबाइल चेक करने पर होता था विवाद 
थाना क्वार्सी के रजा नगर में रहने वाली नगमा की शादी 4 साल पहले हरदुआगंज के रहने वाले मेराज से हुई थी। शादी के बाद से ही नगमा का दहेज के लिए उत्पीड़न किया जाने लगा। इस बीच मामला थाना पुलिस तक पहुंच गया। इसके बाद नगमा रजा नगर इलाके में किराए के मकान में रहने लगी। पति मेराज भी साथ में रहने लगा।  बताया जा रहा है कि यहां पति के किसी अन्य महिला से अफेयर के चलते विवाद होता था। नगमा अक्सर अपने पति का फोन चेक करती थी । वहीं, इसी बात को लेकर विवाद होता था। 24 अगस्त को लेकर भी जब नगमा और मेराज में विवाद हुआ, तो मेराज ने गला दबाकर नगमा की सांस रोक दी और उसे बाथरूम में ले जाकर छुपा दिया। वहीं, जान से मारने के लिए मेराज ने चाकू से भी हमला किया।

24 घंटे तक नगमा की बॉडी बाथरूम में पड़ी रही। वहीं, रविवार को पति मेराज ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी । वहीं, रजा नगर स्थित मकान में जाकर चेक किया तो नगमा का शव बाथरूम में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष ने पति के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए थाना क्वार्सी में शिकायत दर्ज कराई है। 

आरोपी पति ने थाने में किया सरेंडर 
घटना को लेकर मृतक महिला की भाभी निशा ने बताया कि पहले भी नगमा ने उत्पीड़न को लेकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था । फिर नगमा रजा नगर में  किराये का मकान लेकर रहने लगी थी। वहीं, पति मेराज के किसी अन्य महिला से अफेयर को लेकर विवाद होता था। घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी तृतीय अमृत जैन ने बताया कि रजा नगर इलाके में एक महिला की मृत्यु होने की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस ने घटना को संज्ञान लेते हुए फील्ड यूनिट के साथ पहुंचकर घटनास्थल पहुंच कर साक्ष्यों का संग्रह किया । थाना क्वार्सी पर प्राप्त तहरीर के अनुसार सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्य आरोपी जो महिला का पति मेराज है। अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

Also Read