हरदुआगंज मंडी में किसानों के लिए आवंटित चबूतरों को व्यापारियों को आवंटित करने पर हंगामा : मंडी प्रभारी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप

UPT | हरदुआगंज मंडी में किसान धरने पर बैठे।

Aug 26, 2024 00:21

अलीगढ़ में हरदुआगंज अनाज मंडी के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। किसानों के चबूतरों को बड़े व्यापारियों को देने का आरोप लगाया गया है। जिसके चलते किसानों का अनाज बारिश में भीग रहा है।

Short Highlights
  • किसानों के तबूतरों पर व्यापारियों ने किया कब्जा 
  • मंडी प्रभारी निरीक्षक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप 
Aligarh News : अलीगढ़ में हरदुआगंज अनाज मंडी के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। किसानों के चबूतरों को बड़े व्यापारियों को देने का आरोप लगाया गया है। जिसके चलते किसानों का अनाज बारिश में भीग रहा है। उप मंडी के अधिकारियों पर मोटी रकम लेकर चबूतरों को बड़े व्यापारियों को देने आरोप लगा है। वहीं किसानों ने रविवार को मंडी परिसर में हंगामा कर धरना प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बंटी जादौन के नेतृत्व में मंडी पहुंचकर किसानों के लिए आवंटित चबूतरा को बड़े व्यापारियों के लिए आवंटित किए जाने पर धरना प्रदर्शन कर तुरंत खाली करने की मांग की है। 

किसानों के तबूतरों पर व्यापारियों ने किया कब्जा 
इस मौके पर किसान यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शैलेंद्र पाल सिंह ने मण्डी प्रभारी निरीक्षक जयश्री चौहान  से कहा कि  मंडी में किसानों के लिए चबूतरे बनाए जाते हैं, जिससे की किसान अपनी फसल को सुखा सके एवं बरसात में उसे बचा सके, लेकिन किस नियम के तहत और किस अधिकारी के आदेश पर  उन्हें बड़े व्यापारियों के लिए आवंटित कर दिया है, जिसका मण्डी प्रभारी के पास को जवाब नहीं था। जिला महासचिव राजेश सैनी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से मंडी प्रभारी निरीक्षक को सूचित किया जा रहा है कि किसानों के लिए आवंटित चबूतरा को खाली कराया जाए, लेकिन वह किसानों को ऑफिस से चले जाने को कह देती हैं और किसनो की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 

मंडी प्रभारी निरीक्षक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप 
किसान देवराज सिंह  ने कहा कि मंडी में व्यापारी एवं किसान सभी मंडी प्रभारी के भ्रष्टाचार से परेशान हैं , जो काम ढाई सौ रुपये में होना चाहिए। वह हजार रुपये लेकर के किया जा रहा है। किसान विकास राजपूत ने कहा कि यदि किसानों के लिए आवंटित चबूतरो को मंगलवार तक खाली नहीं कराया गया तो सैकड़ो किसानों के साथ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  से मंडी में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत करेंगे।  वहीं मंडी प्रभारी निरीक्षक जयश्री चौहान ने बताया कि मेरे द्वारा कोई भी चबूतरा व्यापारियों को नहीं आवंटित किया गया है। यह पहले से ही आवंटित किए गए थे। कई बार इस बात को मौखिक रूप से रखा गया। उन्होंने कहा कि यहां व्यापारियों के लिए और दुकानें बनाई जाएं, जिससे चबूतरा खाली हो सकें और किसानों का अनाज रखने और बैठने की उचित व्यवस्था हो सकें। वही भ्रष्टाचार की शिकायत पर कहा कि यह आरोप निराधार है।

Also Read