Hathras News : नेशनल हाइवे पर दो वाहनों के बीच भिड़ंत, 12 लोग घायल, जानें कैसे हुआ हादसा...

UPT | अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल।

Jul 16, 2024 12:17

यूपी के हाथरस जिले में मंगलवार को तड़के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर एक मैक्स गाड़ी और ईको कार में भिडंत हो गई। इस हादसे में ईको कार में सवार 12 लोग घायल हो गए। कार सवार सभी लोग...

Hathras News : यूपी के हाथरस जिले में मंगलवार को तड़के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर एक मैक्स गाड़ी और ईको कार में भिडंत हो गई। इस हादसे में ईको कार में सवार 12 लोग घायल हो गए। कार सवार सभी लोग आगरा से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में दाखिल कराया है। 

ऐसे हुआ हादसा
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर गांव कुवंरपुर के पास आज सुबह इको कार और मैक्स गाड़ी में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए। सभी अलीगढ़ के गंगीरी कोतवाली क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी हैं। आगरा के शमशाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। ये लोग आज सुबह जब वापस अपने गांव जा रहे थे, तभी ईको कार के चालक को नींद की झपकी आ गई। यह गाड़ी सामने से आ रही मैक्स गाड़ी से टकरा गई। 

हादसे में ये लोग घायल हुए
इस हादसे में 15 वर्षीय अमन, 30 वर्षीय विनोद, 46 वर्षीय तेजपाल, 8 वर्षीय कपिल, 11 वर्षीय अतुल, 10 वर्षीय अवनी, 5 वर्षीय तुषार, 11 वर्षीय अभिषेक, 18 वर्षीय अंजलि, 32 वर्षीय राधेश्याम, 23 वर्षीय राहुल घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने घायलों में एक की हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

Also Read