Maharajganj News : चार पहिया वाहन को साइड लेने में हुआ विवाद, धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या

UPT | परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Sep 07, 2024 02:17

खबर यूपी के जनपद महराजगंज से है जहां भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कम्हरिया खुर्द में चार पहिया वाहन को साइड लेने के चक्कर में दो पक्ष में विवाद हो...

Maharajganj News : खबर यूपी के जनपद महराजगंज से है जहां भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कम्हरिया खुर्द में चार पहिया वाहन को साइड लेने के चक्कर में दो पक्ष में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि धारदार हथियारों से हमला कर इरफान आलम को लहूलुहान कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।  

क्या है पूरा मामला मिली जानकारी के अनुसार इफ्तिखार और इरफान आलम पुत्र स्वर्गीय अलीम खान थाना भिटौली निवासी बरगदही अपनी बहन सुल्तान खातून के घर दावत में गए थे वहां से वापस लौटते समय मजनू के घर के समीप रास्ते में आमने-सामने चार पहिया वाहन आ गई। जिसको साइड लेने के चक्कर में कहासुनी हो गई. इसके बाद वाद विवाद बढ़ गया। जिसमे धारदार हथियार चाकू से इरफान खान पर जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सीटी हॉस्पिटल गोरखपुर में ले गए, जहां डॉक्टरों ने इरफान खान को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल जैसे ही सूचना गांव में मिली कोहराम मच गया। मृतक अपनी जीविका चलाने के लिए सऊदी अरब रहते थे, दो माह पूर्व घर आए थे और इसी माह 26 सितम्बर को जाने वाले थे। उनके तीन बच्चे दो लड़के 12 वर्ष, 8 वर्ष के और एक लड़की 5 वर्ष को छोड़ गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई  भिटौली थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार वैश्य ने बताया कि तहरीर मिला है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अग्रिम कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेज दिया गया है। 

Also Read