Maharajganj News : नेपाल के रास्ते हो रही चाइनीज लहसुन की तस्करी, जानें कहां तक फैला है जाल... 

UPT | पुलिस की गिरफ्त में लहसुन तस्करी के आरोपी।

Jul 27, 2024 11:54

खबर यूपी के जनपद महराजगंज से है, जहां भारत-नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। एसएसबी पेट्रोलिंग दल पर हमले के बाद तस्करों के हौसले बुलंद हैं। अब नेपाल सीमा से...

Maharajganj News : खबर यूपी के जनपद महराजगंज से है, जहां भारत-नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। एसएसबी पेट्रोलिंग दल पर हमले के बाद तस्करों के हौसले बुलंद हैं। अब नेपाल सीमा से लहसुन की तस्करी भी शुरू हो गई है। नेपाल से तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में लाई जा रही दो पिकअप चाइनीज लहसुन को सिंदुरिया पुलिस टीम ने देउरवा गांव के पास से बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों पिकअप चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

ऐसे होती है तस्करी
आरोपी तस्कर लहसुन लदी पिकअप लेकर कप्तानगंज डिलीवरी देने के लिए जा रहे थे। सिंदुरिया थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल से दो पिकअप पर बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री लादकर भारतीय सीमा में लाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई। निचलौल-सिंदुरिया तथा निचलौल-पुरैना मार्ग पर अलर्ट होकर जांच शुरू की गई। इसी दौरान दो पिकअप रोकी गई तो उसमें लहसुन लदा हुआ मिला। उसके खरीद से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे। 

115 बोरी लहसुन बरामद
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी लहसुल नेपाल से लेकर आ रहे हैं। दोनों आरोपियों की पहचान ठूठीबारी के तुरकहिया निवासी बल्ली यादव तथा दूसरे की पहचान निचलौल थाना क्षेत्र के रंगहिया निवासी मोनू निषाद के रूप में हुई। दोनों पिकअप पर 115 बोरी लहसुन बरामद हुई।

Also Read