महराजगंज में युवक की संदिग्ध मौत : दोपहर से गायब था शख्स, घर से 500 मीटर दूर इस हालत में मिला शव

UPT | symbolic image

Sep 07, 2024 17:51

यूपी के जनपद महराजगंज के ग्राम पंचायत सोनबरसा में बीती रात 11 बजे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छत के पंखे से लटका मिला। मृतक का नाम आकाश चौहान है...

Maharajganj News : यूपी के जनपद महराजगंज के ग्राम पंचायत सोनबरसा में बीती रात 11 बजे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छत के पंखे से लटका मिला। मृतक का नाम आकाश चौहान है, जो ग्राम पंचायत सोनबरसा निवासी अमरजीत चौहान का बेटा है। आकाश दोपहर से ही घर से गायब था। आसपास खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। अंततः उसका शव पुरानी मकान की छत के पंखे से लटका मिला, जो गांव से 500 मीटर की दूरी पर स्थित था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लाइट जलती-बुझती देख हुआ शक
घटना की जानकारी तब मिली जब घर के बगल में रहने वाले रंजीत चौहान ने देर रात लघुशंका के लिए उठते समय बंद कमरे से मोबाइल की लाइट जलती-बुझती देखी। रंजीत ने जब मकान की तरफ देखा तो पाया कि एक युवक छत के पंखे से लटका हुआ था। उसने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। आकाश चौहान का शव पंखे से लटका मिला था। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। जबकि छोटा भाई विशाल बाहर रहकर काम करता है।



पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
थानाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि इस संदिग्ध मौत की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आने के बाद ही मृत्यु के कारण का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है और स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Also Read