झांसी के लिए बड़ी खुशखबरी : पेट्रोल पंप और होटल निर्माण के नियम हुए आसान, विकास कार्यों को मिली मंजूरी

UPT | पेट्रोल पंप और होटल निर्माण के नियम हुए आसान

Aug 24, 2024 01:08

झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पेट्रोल पंप और होटल निर्माण के लिए कई नियमों में ढील दी है। इसके साथ ही शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

Jhansi News : झांसी में निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने पेट्रोल पंप और होटल निर्माण के नियमों में ढील दी है। अब पेट्रोल पंप के लिए प्लॉट साइज की बाध्यता खत्म कर दी गई है। साथ ही, छह से 20 कमरों वाले होटल के लिए भी भूखंड साइज अनिवार्य नहीं होगा।

पेट्रोल पंप और होटल निर्माण हुए आसान:
पेट्रोल पंप: अब पेट्रोल पंप के लिए प्लॉट साइज की कोई बाध्यता नहीं होगी। ओएमसी (ऑयल मार्केटिंग कंपनी) द्वारा निर्धारित प्लॉट पर ही स्वीकृति दी जाएगी। होटल: छह से 20 कमरे तक के होटल के लिए भूखंड साइज की बाध्यता खत्म कर दी गई है। 20 से अधिक कमरों के होटल के लिए न्यूनतम 500 वर्ग मीटर का भूखंड होना जरूरी होगा।

विकास कार्यों को मिली मंजूरी
सड़क निर्माण: गांव बूढ़ा से बेहटा तक और झांसी-शिवपुरी मार्ग पर नहर के दोनों तरफ सड़क निर्माण और प्रकाश व्यवस्था के लिए क्रमशः 63 करोड़ और 50 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। पार्किंग: मेडिकल कॉलेज कैंपस में 200 वाहनों की क्षमता वाली मल्टीलेवल पार्किंग के लिए 30.75 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई है। भूखंड अधिग्रहण: बेतवा विहार कॉलोनी में छूटे भूखंडों को अधिग्रहित करने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
बजट : जेडीए ने वर्ष 2024-25 के लिए 305.15 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है।
महायोजना : महायोजना 2031 में नगर पार्क की भूमि को आवासीय किये जाने के लिए इन्वायरमेंन्टल मिटिगेशन प्लान तैयार किया जाएगा। 

Also Read