Kanpur News : आईआईटी में निदेशक पद पर हुई नियुक्ति, जानें किसे मिली यह जिम्मेदारी

UPT | प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल।

Apr 19, 2024 01:33

सितंबर 2023 में अभय करंदीकर को भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में सचिव नियुक्त कर दिया गया था। तब से यह पद खाली चल रहा था। प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र भी हैं।

Kanpur News : आईआईटी कानपुर में 6 माह बाद नए निदेशक की नियुक्ति हो गई। आईआईटी में ही कंप्यूटर साइंस विभाग में प्रोफेसर और c3i हब में डायरेक्टर रहे मणीन्द्र अग्रवाल को इस पद पर नियुक्त किया गया है। हाल ही में मणीन्द्र अग्रवाल ने कृतिम वर्षा कराने की मामले में काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसके अलावा भी कई उपलब्धियां उनके नाम रही है। निदेशक पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद दिन भर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। 

कई उपलब्धियां दर्ज हैं प्रो. मणीन्द्र के नाम
बता दें कि सितंबर 2023 में अभय करंदीकर को भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में सचिव नियुक्त कर दिया गया था। तब से यह पद खाली चल रहा था। प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र भी हैं। उन्होंने 1986 में यहां से कंप्यूटर साइंस से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद 1991 में उन्होंने कंप्यूटर साइंस से ही पीएचडी पूरी की। प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल के नाम कई सारी उपलब्धियां भी हैं। इनमें द यंग इंजीनियरिंग अवार्ड, द यंग साइंटिस्ट अवार्ड, द क्लेयर रिसर्च अवॉर्ड, आईसीटीपी पुरस्कार, डॉ. मेघनाथ शाह अवार्ड आदि ऐसे कई अवार्ड हैं जो प्रो .मणीन्द्र के नाम रहे हैं। 

प्रदेश की तरक्की में योगदान देगा आईआईटी
गुरुवार को निदेशक पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने कहा कि सबसे पहले प्राथमिकता होगी कि उत्तर प्रदेश के विकास में आईआईटी कानपुर अपना क्या योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि अपना प्रदेश बहुत तरक्की कर रहा है। पहले से बहुत कुछ विकास हुआ है इस कड़ी में अब आगे प्रदेश को कैसे स्मार्ट बनना है इस पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हमारी दूसरी प्राथमिकता होगी कि डिफेंस के क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी को विकसित करना है। अपने देश की सेना को मजबूत बनाने पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आईआईटी कानपुर पहले से ही डिफेंस के क्षेत्र में काफी कुछ नई टेक्नोलॉजी पर काम कर चुका है। अब इसे और विकसित करने पर काम किया जाएगा।
 

Also Read