Killer Mother : सिरफिरी मां ने तीन बच्चों को नहर में डुबोया, दो की मौत, एक की तलाश जारी, चौथे बच्चे ने भागकर बचाई जान

UPT | हत्यारोपी महिला

Jun 28, 2024 02:16

औरैया में एक महिला ने तीन बच्चों को नहर में डुबो दिया। जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चे की तलाश गोताखोर कर रहे हैं। पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया है।

Auraiya News: यूपी के औरैया से एक खौफनाक घटना प्रकाश में आई है। गुरूवार को महिला का देवर से झगड़ा हो गया। इससे नाराज महिला ने अपने तीन बच्चों को नहर में डुबो दिया। जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीसरे बच्चे की तलाश जारी है। वहीं, चौथे बच्चे ने भाग कर जान बचाई। इस घटना के बाद पूरे गांव और परिवार में कोहराम मच गया।

फंफूद थाना क्षेत्र के ताल्हेपुर गांव निवासी महिला का उसके देवर से विवाद चल रहा था। गुरूवार को महिला का उसके देवर से झगड़ा हो गया। स्थिति मारपीट तक आ गई, पड़ोसियों और परिवारिक सदस्यों ने किसी तरह से बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया।

चौथे बच्चे ने भागकर बचाई जान
महिला अपने चार बच्चों को लेकर नहर किनारे पर पहुंच गई। तीन बच्चों को नहर में डुबो दिया। जिसमें से दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। वहीं तीसरे बच्चे की तलाश नहर में की जा रही है। पुलिस ने दो बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जबकि चौथा बच्चा मां का कहर देखकर मौके से भाग निकला। जिसकी वजह से उसकी जान बच पाई।

ग्रामीणों में नाराजगी
पुलिस ने हत्यारोपी मां को घटना स्थल से गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से गांव में तनाव फैल गया, पुलिस ने नाराज ग्रामीणों को शांत कराया। गोताखोरों की मदद से तीसरे बच्चे की तलाश की जा रही है। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं।

Also Read