लोकसभा चुनाव 2024 : चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ नहीं रह पाएंगे मुख्यमंत्री? अमेठी में भावुक हुईं प्रियंका गांधी, सियासत की सभी सुर्खियां एक क्लिक पर

UPT | Loksabha Chunav News Bulletin

May 11, 2024 21:28

लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया है। आम चुनाव 19 अप्रैल से शुरू हुआ, जो 01 जून तक चलेगा। पूरे देश में 07 चरणों में चुनाव होना है। उत्तर प्रदेश में भी 07 चरणों में चुनाव होंगे। चुनावों के परिणाम 04 जून को आएंगे। इस न्यूज़ बुलेटिन में पढ़ें रोजाना उत्तर प्रदेश चुनाव से संबंधित खबरें...

केजरीवाल का बड़ा दावा, नरेंद्र मोदी जीत गए तो मुख्यमंत्री नहीं रह पाएंगे योगी आदित्यनाथ
दिल्ली के मुख्यामंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से रिहाई के बाद आम आदमी पार्टी के ऑफिस में एक सभा को संबाधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 'पीएम मोदी ने पहले आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन, शिवराज सिंह और खट्टर साहब जैसे तमाम बीजेपी नेताओं की राजनीति ख़त्म कर दी। और अब अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का है। अगर मोदी इस बार चुनाव जीत गए तो दो महीने के अंदर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बदल दिया जायेगा।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

कन्नौज में सीएम योगी की रैली,अखिलेश के चुनाव लड़ने की बताई वजह
उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के चुनाव प्रचार का शनिवार को अंतिम दिन है। बचे हुए कुछ घंटों में पार्टियां ताकत झोंकने में लगी हैं। कन्नौज लोकसभा सीट पर माहौल गरमाया हुआ है। राजनीतिक दल अपनी बात जनता तक पहुंचाने के लिए जनसभाओं में जुटे हैं। शनिवार शाम को चौथे चरण का चुनाव प्रचार थम जाएगा। शनिवार को सीएम योगी कन्नौज पहुंचे और जनता को संबोधित किया। इस बीच सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि कन्नौज सीट पर चुनाव दिलचस्प होने वाला है। देखना यह है कि ऊंट किस करवट बैठेगा।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

अखिलेश ने भाजपा पर किया हमला, जनता के हाथों में है देश के ड्राइवर की किस्मत
 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों अपने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोल रही हैं। ऐसे में एक बार फिर अखिलेश यादव ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने X  पर पोस्ट कर कहा कि भाजपा वाले बीमा कंपनियों को मुनाफा पहुंचने के लिए एक तरफ काला कानून लेकर आए थे।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

टिकट कटने से हताश, धनंजय पत्नी संग थाम सकते हैं बीजेपी का दामन
 पूर्वांचल के बसपा नेता धनंजय सिंह और उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों के हवाले से ऐसी भी खबर आ रही है कि धनंजय सिंह की बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात हुई है। श्रीकला रेड्डी द्वारा नामांकन के बाद बसपा से चुनाव लड़ने से मना करना भी इसी कड़ी में शामिल है। धनंजय सिंह ने ताजा पोस्ट में 'होइहि सोइ जो राम रचि राखा' लिखा है बता दें कि धनंजय सिंह के इस पोस्ट के बाद से सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि वह भाजपा के साथ आ सकते हैं।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
 
केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर हमला, चुनाव के बाद केजरीवाल चले जायेंगे जेल
उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि यह भ्रष्ट लोगों का गठबंधन है। इन लोगों ने देश और समाज को लूटने का कार्य किया है। इनके शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर रहा और अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

किशोरीलाल शर्मा ने किया नुक्कड़ जनसभा को संबोधित, कहा- फिर से राजीव गांधी के सपनों की अमेठी बनाएंगे
किशोरीलाल शर्मा ने अमेठी विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोग दिल खोल कर मिल रहे हैं। हम फिर से राजीव भैया के सपनों की अमेठी बनायेंगे। इस दौरान लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया। जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री गुलाम अहमद मीर और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ किशोरी लाल शर्मा सबसे पहले टेरी त्रिलोक पुर पहुंचे, जहां उनका स्थानीय लोगों ने जोरदार तरीके से स्वागत किया।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

अमेठी में एक कार्यक्रम में भावुक हुईं प्रियंका गांधी
अमेठी के तेंदुआ में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ता बैठक प्रियंका गांधी भी मौजूद रही। इस दौरान वह हरेक मुद्दे पर बोली। प्रियंका गांधी ने भावुक होते हुए कहा कि 'अमेठी से हमारा रिश्ता पाक है। प्रेम का है। सेवा और शहादत का है। खून का रिश्ता है। यह कभी नहीं टूटेगा। कोई भी सांसद बने। कोई हमारे बारे में हजार झूठ बोल जाय। फिर भी यह रिश्ता नहीं टूटेगा। यह भूमि मेरे पिता की कर्मभूमि है। इसे मैं पूजती हूं। राहुल इसे पूंजते हैं। यह हमारे लिए पवित्र भूमि है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस का दावा, रक्षा मंत्री को हटाकर खत्म करेंगे अग्निवीर योजना
लोकसभा चुनाव के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर बयानों के तीर चला रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस देश में अलग अलग मुद्दों को लेकर एक दूसरे को कटघरे में खड़ा कर रही है। चौथे चरण से पहले शनिवार को लखनऊ में कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

ब्रजेश पाठक ने कहा, राहुल गांधी को सनातन संस्कृति का ज्ञान नहीं
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज रायबरेली में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लिया। कार्यक्रम मैं जैसे ही डिप्टी सीएम पहुंचे मौसम में अचानक करवट ले ली। तेज हवा के साथ आंधी आने से कारण पंडाल में अफरा तफरी मच गई। कुछ लोग पंडाल से भागने लगे। इसी बीच मौजूद पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों ने किसी तरह उखड़ गए तंबू को संभाला। आंधी जैसे ही कम हुई फिर से पंडाल को ठीक किया गया और कार्यक्रम आगे बढ़ा।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

Also Read