Lucknow News : IAS राधेश्याम 2012 अपर आयुक्त लखनऊ मंडल बने

UPT | बड़ी खबर

Aug 01, 2024 01:01

PCS डॉक्टर संतोष कुमार उपाध्याय SDM हापुड़ से सिटी मजिस्ट्रेट ग़ाज़ियाबाद बने...

Lucknow News :  राज्य सरकार ने आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। योगी सरकार ने यह तबादला बुधवार देर रात को किया है।  IAS राधेश्याम 2012 अपर आयुक्त लखनऊ मंडल बने। PCS डॉक्टर संतोष कुमार उपाध्याय SDM हापुड़ से सिटी मजिस्ट्रेट ग़ाज़ियाबाद बने। PCS अजय अम्बस सिटी मैजिस्ट्रेट ग़ाज़ियाबाद से उप आवास आयुक्त मेरठ बनाए गए।

कुछ दिन पहले ये सभी हुए थे ट्रांसफर
आईएएस अधिकारियों में शिव प्रसाद विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से प्रबंध निदेशक अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम, यहां रहे राधेश्याम हटाकर प्रतीक्षारत कर दिए गए हैं। डॉ. कंचन शरण अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल से अपर आयुक्त आगरा मंडल, अरुण कुमार अपर आयुक्त बरेली मंडल से अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल, शीलधर सिंह यादव अपर आयुक्त लखनऊ मंडल से विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग बनाए गए हैं।

रणविजय यादव अपर आयुक्त लखनऊ मंडल से विशेष सचिव सिंचाई विभाग, सुधीर कुमार सीडीओ कानपुर नगर से नगर आयुक्त कानपुर नगर बनाए गए हैं। दीक्षा जैन सीडीओ फिरोजाबाद से सीडीओ कानपुर नगर और शत्रुघ्न वैश्य सचिव कानपुर विकास प्राधिकरण से सीडीओ फिरोजाबाद बनाए गए हैं।

Also Read