UP Weather Update : प्रदेश में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, कई जिलों में बारिश की संभावना

UPT | UP Weather News

Jun 22, 2024 09:48

आज उत्तर प्रदेश में मौसम की स्थिति मिली-जुली रहने की संभावना है। कई जिलों में तापमान में गिरावट की उम्मीद है, जबकि कुछ जिलों में मौसम गर्म रह सकता है। लखनऊ में आज तापमान...

Lucknow News : आज उत्तर प्रदेश में मौसम की स्थिति मिली-जुली रहने की संभावना है। कई जिलों में तापमान में गिरावट की उम्मीद है, जबकि कुछ जिलों में मौसम गर्म रह सकता है। लखनऊ में आज तापमान में कमी होने से ठंडा मौसम रहेगा। जबकि प्रयागराज में तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है और वहां का मौसम गर्म रहने का अनुमान है। अन्य जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।


धूल भरी हवाओं का लोगों को करना पड़ेगा सामना
उत्तर प्रदेश में आज मौसम की स्थिति बदल रही है। लखनऊ, कानपुर, बहराइच, चित्रकूट, मथुरा, अयोध्या, और वाराणसी जैसे जिलों में आज तापमान में गिरावट होने की संभावना है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। धूल भरी हवाओं के कारण लोगों को सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में आज के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिल सकती है। इस समय उत्तर प्रदेश का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस के बीच में है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट के कारण गर्मी का दबाव कम हो रहा है। आने वाले एक-दो दिनों में लोगों को और आराम मिलेगा क्योंकि मानसून की मॉनिटरिंग जोरों पर है और यह तेजी से उत्तर की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि लखनऊ के आसपास और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में आज से बारिश की संभावना है। यूपी के 35 से अधिक जिलों में रविवार से अगले पांच-छह दिनों में बारिश के आसार हैं। रविवार से लखनऊ समेत पूर्वी यूपी में रिमझिम बारिश की संभावना है।

इन जिलों में गर्मी से मिलेगी राहत
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आगामी तीन दिनों तक तीव्र गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इन जिलों में जैसे लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, झांसी, आगरा, गोरखपुर, बलिया चुर्क, बहराइच, फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, मथुरा, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती का तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच होने की संभावना है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच है।

इन जिलों में पड़ेगी गर्मी
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बादलों की आवाजाही का इंतजार है। लखनऊ मौसम केंद्र द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुंदेलखंड आज भी उत्तर प्रदेश में गर्मी बनी रहेगी। इन क्षेत्रों में आज भी अधिकतम तापमान का पूर्वानुमान 41 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच है। वहीं, न्यूनतम तापमान इन इलाकों में 28 से 29 डिग्री के बीच हो सकता है।

Also Read