हापुड़ से बड़ी खबर : गन्ने के खेत में मिला महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान, कल से थी लापता

UPT | तफ्तीश करने पहुंची पुलिस

Oct 24, 2024 23:22

हापुड़ में खेत में महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ भी मौके पर एकत्रित हो गई, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

Hapur News : थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में खेत में महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर भीड़ भी मौके पर एकत्रित हो गई, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि महिला बुधवार शाम घास काटने गई थी, तभी से लापता थी। 



क्या है पूरा मामला
गांव की 45 वर्षीय महिला बुधवार शाम को घास काटने के लिए जंगल गई थी। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश में निकल पड़े। परिजनों ने संभावित स्थानों पर महिला की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। गुरुवार सुबह परिजन फिर जंगल गए और महिला की तलाश शुरू की, इस दौरान उन्हें गन्ने के खेत में महिला का शव पड़ा मिला, उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। बताया जा रहा है कि महिला 6 बच्चों की मां थी, जिनमें एक बेटी और पांच बेटे शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : हापुड़ में सांप की दहशत बरकरार : ग्रामीण रातभर जागकर दे रहे हैं पहरा, सर्च ऑपरेशन के बाद भी नहीं मिल रहा सुराग

रेप के बाद हत्या की आशंका
मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह, गढ़ डीएसपी वरुण मिश्रा और जिले के एडिशनल एसपी विनीत भटनागर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि महिला की बॉडी खेत में पड़ी हुई थी। जिसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। वहीं लोग रेप के बाद महिला की हत्या की आशंका जता रहें हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें : बदलता उत्तर प्रदेश : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से सिवाया टोल प्लाजा तक बनेगी एलिवेटिड रोड, दिल्ली-हरिद्वार बाईपास होगा सिक्स लेन

पुलिस टीम ने जुटाए साक्ष्य
एसपी विनीत भटनागर ने बताया कि गांव की महिला कल शाम घास काटने के लिए गई थी, तभी से वह लापता थी। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि गन्ने के खेत में महिला का शव पड़ा हुआ है। टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है। महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं और कपड़े अस्तव्यस्त थे। पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं, जिनके आधार पर जांच कराई जा रही है।

Also Read