Krishna Janmashtami Upay : सुख-समृद्धि के साथ धन में होगी वृद्धि, जन्माष्टमी की रात करें बस ये उपाय

UPT | कृष्ण जन्माष्टमी पर किए उपाय

Aug 25, 2024 19:41

बाल स्वरूप की पूजा मध्यरात्रि में रोहिणी नक्षत्र में होती है। कृष्ण जन्माष्टमी की रात पूजा अर्चना और भजन व साधना करते हैं तो उनको बैंकुठ धाम में स्थान मिलता है।

Short Highlights
  • कृष्ण जन्माष्टमी की रात उपाय करने से कष्टों से मिलती है मुक्ति 
  • कृष्ण जन्माष्टमी की रात को महानिशा की रात कहते हैं
  • जन्माष्टमी पर किए उपाय से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है 
Krishna Janmashtami Upay : कृष्ण जन्माष्टमी की रात भजन और ध्यान करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। कृष्ण जन्माष्टमी पर किए उपायो से मां लक्ष्मी घर पर आती हैं। कृष्ण जन्माष्टमी की रात को महानिशा की रात भी कहते हैं। महानिशा की रात किए उपायों से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी
भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। कृष्ण का जन्म मध्य रात्रि को हुआ था। उनके बाल स्वरूप की पूजा मध्यरात्रि में रोहिणी नक्षत्र में होती है। कृष्ण जन्माष्टमी की रात पूजा अर्चना और भजन व साधना करते हैं तो उनको बैंकुठ धाम में स्थान मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी की रात के लिए कुछ विशेष उपाय हैं। इन उपायों के करने से सुख समृद्धि बढ़ेगी। भगवान कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होगा। 

दक्षिणावर्ती शंख से भगवान कृष्ण का अभिषेक 
कृष्ण जन्माष्टमी की रात दक्षिणावर्ती शंख से भगवान कृष्ण का अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद कृष्ण चालीसा या विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। चाहें तो इस उपाय को हर शुक्रवार को भी कर सकते हैं। ऐसा करने से सुख समृद्धि बनी रहेगी। माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा।

माखन मिश्री का भोग लगाएं
जन्माष्टमी की रात छप्पन भोग नहीं लगा पा रहे हैं तो माखन मिश्री का भोग जरूर लगाना चाहिए। कान्हा को माखन मिश्री बहुत प्रिय है। ऐसा करने से घर में धन धान्य की वृद्धि होगी और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी।

कृष्ण को पान का पत्ता अवश्य अर्पित करें
जन्माष्टमी की रात श्रीकृष्ण को पान का पत्ता अवश्य अर्पित करें। इसके बाद दूसरे दिन उस पान के पत्ते पर रोली से श्रीयंत्र लिखकर धन के स्थान जैसे अलमारी या तिजोरी में रखें। ऐसा करने से कर्जों से मुक्ति मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

कान्हा को नए पीले वस्त्र पहनाएं 
भगवान कृष्ण को पीतांबर धारी भी कहा जाता है इसलिए जन्माष्टमी की रात कान्हा को नए पीले वस्त्र पहनाएं और पीले फूल अर्पित करें। साथ ही घर की पूजा के बाद पास के मंदिरों में दर्शन के लिए भी जाएं। ऐसा करने से सम्मान में वृद्धि होगी और धन व यश में वृद्धि होगी।

चांदी की बांसुरी अर्पित करें 
जन्माष्टमी की रात भगवान कृष्ण को चांदी की बांसुरी अर्पित करें और 'क्लीं कृष्णाय वासुदेवाय हरि:परमात्मने प्रणत:क्लेशनाशाय गोविंदय नमो नम:' मंत्र का 108 बार जप करें। 

Also Read