मॉडल विवेक हत्याकांड : करोड़ों की संपत्ति के लालच में सगा जीजा बना कातिल, गोली मारकर ले ली इकलौते साले की जान

UPT | मॉडल साले का कातिल जीजा पुलिस गिरफ्त में

Aug 25, 2024 21:04

पुलिस ने विवेक के सगे जीजा को गिरफ्तार किया है। जीजा ने अपने साले की हत्या की बात कबूल की है। जीजा की नजर अपने इकलौते साले की करोड़ों की संपत्ति पर थी। 

Short Highlights
  • पुलिस ने किया गुरुग्राम के मॉडल विवेक हत्याकांड का खुलासा 
  • कातिल जीजा छठवीं वाहनी पीएसी में है ड्राइवर पद पर तैनात 
  • पहले साले को पिलाई शराब फिर कार से उतारकर मारी गोली  
Meerut News : थाना पल्लवपुरम पुलिस ने गुरुग्राम के मॉडल विवेक की हत्या का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने विवेक के सगे जीजा को गिरफ्तार किया है। जीजा ने अपने साले की हत्या की बात कबूल की है। जीजा की नजर अपने इकलौते साले की करोड़ों की संपत्ति पर थी। 

यहां मिला था विवेक का शव 
ग्राम दुल्हेडा बम्बा पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। थाना प्रभारी पल्लवपुरम सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। मृतक के पीठ में गोली लगी थी। मृतक की शिनाख्त विवेक उम्र 35 वर्ष पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कुसैड़ी उर्फ किशोरी थाना जानी मेरठ, हाल निवासी-मनं 173 डिफेन्स एन्कलेव थाना कंकरखेड़ा मेरठ के रूप में हुई थी। 

जीजा तनुज की शुरू से रही संदिग्धता 
घटना के अनावरण में अभियोग की विवेचना एवं साक्ष्य़ संकलन से उपरोक्त हत्या की घटना में मृतक विवेक के जीजा तनुज कुमार पुत्र सतपाल सिंह निवासी बी 174 डिफेन्स इन्कलैव थाना कंकरखेडा मेरठ की संदिग्धता पायी गयी। थाना पल्लवपुरम पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा में प्रकाश में आए अभियुक्त तनुज कुमार को सोफीपुर पुलिया के पास लावड की ओर जाने वाला रास्ते से समय करीब गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी निशानदेही पर घटनास्थल से 400 मीटर दूर ईख के खेत से एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस तमंचे की नाल में फंसा हुआ और दो मोबाईल बरामद हुए। 

60 बीघा जमीन के लिए जीजा बन गया साले का कातिल 
तनुज कुमार 6वीं वाहिनी पीएसी रुड़की रोड मेरठ में चालक के पद पर तैनात है। मृतक विवेक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। जिसकी माँ के नाम पर करीब 60 बीघा जमीन बतायी जा रही है। जिसमें से मृतक द्वारा करीब 40 बीघा जमीन बेची जा चुकी थी। मृतक विवेक ने दो-तीन बार में लगभग 15 लाख रुपये अपने जीजा तनुज कुमार को दिये थे। जिसको मृतक विवेक, तनुज कुमार से मांग कर रहा था। इसके अलावा मृतक की माँ के नाम 18 बीघा जमीन बची थी। जिसे अब मॉडल विवेक कुमार किसी अन्य व्यक्ति को बेचना चाहता था। जिसका अभियुक्त तनुज को पता चल चुका था। तनुज कुमार को उस जमीन बेचने पर ऐतराज था। इसी कारण तनुज कुमार विवेक को मारने की योजना तैयार करता रहा। 

अपनी प्राइवेट कार से पहले डयूटी पर गया तनुज
बनायी गयी योजना के तहत 20 अगस्त को तनुज  अपने निवास से घर से प्राईवेट गाडी डयूटी के लिए जाता है। वो 6वीं बटालियन पीएसी मेरठ से समय करीब 19.00 बजे निकलता है। इसके बाद 19.00 बजे से 19.45 बजे एनएच 58 पर अपने साले विवेक का इन्तजार करता है। विवेक घर से 19.42 बजे पर निकलता है। हाइवे पर करीब रात में आठ बजे अपने जीजा से मिलता है। जहां से तनुज अपने साले विवेक को साथ लेकर परतापुर बाईपास की ओर जाता है। वहीं पर दोनों शराब पीते हैं। शराब की बोतल तनुज की गाड़ी में पहले से ही रखी थी। जिसके बाद तनुज, विवेक को लेकर सिवाया टोल की ओर जाता है। रास्ते में दोनों के बीच कहासुनी होती है।

विवेक को लेकर दुल्हैडा रजवाहे पर घटनास्थल पर पहुंचता है
तनुज अपनी योजना के अनुसार विवेक को लेकर दुल्हैडा रजवाहे पर घटनास्थल पर पहुंचता है। जहां पर पेशाब का बहाना करके कार से नीचे उतरता है। इसके बाद विवेक को नीचे उतरने के लिए कहता है जैसे ही विवेक पेशाब करने के लिए सड़क से नीचे जाता है। तनुज पीछे से विवेक को 315 बोर तमंचा से गोली मार देता है।

गन्ने के खेत में तमंचा फेंककर रात में 12.14 बजे 6वीं बटालियन पीएसी पहुंचा आरोपी
शव को वहीं पर छोड़कर व घटना में प्रयुक्त तमंचे को वहीं पास के गन्ने के खेत में फेंककर रात में 12.14 बजे 6वीं बटालियन पीएसी मेरठ पहुंचता है। जहां से अपनी पत्नी प्रीती को फोन करता है। इसके बाद रात में 12.25 बजे घर पहुँचता है। घर जाकर दिखावे के लिए परिवार वालों से विवेक के बारे मे पूछता है। दोस्तों से जानकारी करता है। 

Also Read