Rampur News : पुष्प अर्पित कर किसानों ने मनाई महेंद्र सिंह टिकैत की 13वीं पुण्यतिथि

UPT | किसान पुण्यतिथि मनाते हुए

May 15, 2024 18:29

उन्होंने आगे कहा बाबा टिकैत हमेशा किसानों की हित की लड़ाई के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया करते थे और आगे बढ़कर उनके नेतृत्व किया …

Rampur News : किसान यूनियन के कार्यालय लालू नगला में किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 13वीं पुण्यतिथि मनाई गई किसानों ने अपने मसीहा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने कहा आज देश का किसान महेंद्र सिंह टिकैत की कमी महसूस कर रहा है। क्योंकि किसानों के बीच अब कोई ऐसा नेता नहीं है जो जो किसानों में एकता और अखंडता कायम रख सके। उन्होंने आगे कहा बाबा टिकैत हमेशा किसानों की हित की लड़ाई के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया करते थे और आगे बढ़कर उनके नेतृत्व किया करते थे टिकैत साहब हमेशा अराजनैतिक रहते हुए किसानों की लड़ाई लड़ा करते थे और सरकार को फैसला बदलने पर मजबूर कर दिया करते थे प्रदेश और केंद्र के कई मंत्री और मुख्यमंत्री सिसौली आकर टिकैत साहब का आशीर्वाद ले चुके हैं आज किसान सच में अपने आप को यतीम महसूस कर रहा है इस अवसर पर दिनेश कुमार सागर नासिर खान राकेश कुमार बब्बू सद्दाम नाजिम जाबिर इरफान अली अब्दुल वारिस आदि लोग मौजूद रहे।

Also Read