Rampur News : मेधावियों का सम्मान, समारोह में विधायक और डीएम ने बांटे टैबलेट और चेक...

UPT | मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करते विधायक और डीएम।

Jun 29, 2024 17:39

शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से प्रदेश का शैक्षिक वातावरण सकारात्मक हुआ है। स्कूलों का कायाकल्प होने के साथ ही शिक्षक भी समय से विद्यालय...

Rampur News : शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से प्रदेश का शैक्षिक वातावरण सकारात्मक हुआ है। स्कूलों का कायाकल्प होने के साथ ही शिक्षक भी समय से विद्यालय पहुंचने लगे हैं। इसके अलावा प्रदेश के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की स्थिति में भी सुधार हो रहा है। वह कलक्ट्रेट में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित मेधावियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 10-10 बच्चों का सम्मान
मेधावियों का सम्मान समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि शहर विधायक आकाश सक्सेना, जिलाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 10-10 बच्चों टैबलेट, 21 हजार रुपये के चेक, मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए। शहर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में उन्नयन कार्य हो रहे हैं। स्कूल, कालेजों में आधुनिक सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं, तो शिक्षा का स्तर भी उच्च हो रहा है। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह भी दी। 

यही जज्बा जारी रखना होगा
जिलाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने अपनी शिक्षा और अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि अभी बच्चों को पहली सफलता मिली है। आगे का सफर अभी और चुनौतियां से भरा होगा। ऐसे में अपने लक्ष्य को हासिल करने का दृढ़संकल्प ही उन्हें सफल होने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि आज की सफलता से यह तय हो गया कि आपकी दिशा सही है। यही जज्बा आगे भी जारी रखना होगा। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी संजीव कुमार, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक हरिनाथ यादव आदि उपस्थित रहे।

Also Read