रामपुर पुलिस की बड़ी सफलता : 2018 से फरार आरोपी गिरफ्तार, लाखों की धोखाधड़ी का था आरोप

UPT | 2018 से फरार आरोपी गिरफ्तार

Jun 29, 2024 17:39

रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 2018 से फरार चल रहे 15,000 रुपये के इनामी अभियुक्त ताहिर को गिरफ्तार किया है...

Rampur News : रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 2018 से फरार चल रहे 15,000 रुपये के इनामी अभियुक्त ताहिर को गिरफ्तार किया है। ताहिर पर फर्जी कंपनी बनाकर 14,30917 रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। गिरफ्तार करते समय ताहिर के पास से 315 बोर का तमंचा और 7 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

आरोपी पर धोखाधड़ी का आरोप
राईट व म्यूटल वेनिफिट इंडिया निधि लिमिटेड के नाम से फर्जी कंपनी बनाकर 14,30917 रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में 2018 से फरार ताहिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ताहिर ने अपने साथियों शकील, गुफरान, उमर और हामिद हुसैन के साथ मिलकर यह धोखाधड़ी की थी।

6 साल बाद आरोपी गिरफ्तार
ताहिर के खिलाफ थाना टांडा, जनपद रामपुर में 06.11.2018 को मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से ताहिर फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 15,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने गहन सुराग रसी और वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर ताहिर को टांडा के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

Also Read