यूपी@7 : 1998 बैच के अधिकारी मनोज सिंह यूपी के बने मुख्य सचिव, इनके साथ पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

UPT | UP Latest News

Jun 30, 2024 21:16

UP Latest News: उत्तर प्रदेश सरकार के मु्ख्य सचिव के तौर पर 998 बैच के अधिकारी मनोज सिंह नियुक्त हुए। वहीं काशी विश्वनाथ मंदिर के पास फायरिंग हुई, यूपी में 26 चिकित्साधिकारियों के तबादले हुए। आइसक्रीम में मिली अंगुली को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इनके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें...

1998 बैच के अधिकारी मनोज सिंह यूपी के मु्ख्य सचिव बने
उत्तर प्रदेश के राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह को राज्य के नए मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है। मनोज कुमार सिंह ने यूपी के मुख्य सचिव के पद पर दुर्गा शंकर मिश्र की जगह ली हैं, जो पहले इस पद पर कार्यरत थे। दुर्गा शंकर मिश्र के कार्यकाल के दौरान उनकी सेवा विस्तार के लिए केंद्रीय मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन विस्तार की मंजूरी नहीं मिलने के कारण उनके कार्यकाल को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

काशी विश्वनाथ मंदिर के पास फायरिंग
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि हथियारबंद बदमाशों ने यहां पूर्व सपा पार्षद के घर के बाहर कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस मौके पर पहुंची है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

यूपी में 26 चिकित्साधिकारियों के तबादले
 प्रदेश में रविवार को स्वास्थ्य महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया। शासन ने 26 चिकित्साधिकारियों के तबादले कर दिए। तबादला सूची में इनमें से 25 चिकित्साधिकारियों को वर्तमान तैनाती वाले अस्पताल में ही मुख्य चिकित्सा​ अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

अखिलेश के जन्मदिन के मौके पर सपा ने गिनाए काम
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन को लेकर पार्टी कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। एक जुलाई को प्रदेश में कई कार्यक्रमों का आयोजिन किया गया है। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी अखिलेश यादव सरकार के काम का हवाला देते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने रविवार को कहा कि भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

आइसक्रीम में मिली अंगुली को लेकर बड़ा खुलासा
मुंबई में एक आइसक्रीम में अंगुली मिलने की घटना ने लोगों को चौंका दिया था। अब इस मामले में एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। जिसके अनुसार, पुलिस ने ये पता लगा लिया है आइसक्रीम में किस व्यक्ति की अंगुलि मिली थी। मुंबई पुलिस ने इस मामले में जुटकर फॉर्च्यून कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है। डीएनए रिपोर्ट के अनुसार, आइसक्रीम में मिली अंगुली के मालिक का पता लगा लिया गया है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

बारिश के बाद तालाब बन गई यह कॉलोनी
उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है। राज्य के लगभग 80 फीसदी हिस्से को मानसून ने कवर कर लिया है। लखनऊ, वाराणसी, कासगंज, बहराइच, बलरामपुर समेत 15 जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश से कई जगह सड़कों को गड्ढे हो गए हैं, तो कहीं पूरी कॉलोनी जलमग्न हो गई है। ताजा मामला मुरादाबाद का है। यहां बारिश के बाद एक कॉलोनी पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गई है। लोगों को नाव से आना-जाना पड़ रहा है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

एटा में बारिश से धंस गई सड़क 
 उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जलभराव देखने को मिल रहा है। पहली बरसात में प्रदेश के कई जिलों में पानी भर गया है। वहीं एक मामला एटा से सामने आया है, जहां बारिश होने से सड़क धंस गई। सड़क धंसने से एक कार वहां से जा रही थी और वह बीच में फंस गई। गाड़ी में बैठे दो लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया। इससे नगर पालिका परिषद सवालों के घेरे में आ सकता है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

एक महीने बाद फिर मिली राम मंदिर को उड़ाने की धमकी
शुक्रवार की रात एक किशोर ने डॉयल 112 पुलिस को फोन पर राम मंदिर उड़ाने की धमकी दे डाली। मंदिर उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। शुक्रवार की रात को ही सूचना मिलते ही पुलिस किशोर के गांव पहुंची और उसको हिरासत में ले लिया। आरोपी किशोर मंदबुद्धि का बताया जा रहा है। बता दें कि करीब एक महीना पहले भी इसी किशोर ने डॉयल 112 पुलिस को फोन कर राम मंदिर उड़ाने की धमकी दी थी। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर 

झांसी में चौकी से 50 मीटर दूर चोरी
उत्तर प्रदेश के झांसी में एक अनोखी चोरी की घटना ने सबको हैरान कर दिया है। कोतवाली के ओरछा गेट पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूर स्थित एक दुकान में एक चोर ने पहले आइसक्रीम और चॉकलेट का मजा लिया और फिर लाखों रुपये की चोरी कर ली। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। दुकान के मालिक अरविंद साहू ने बताया कि जब उन्होंने दुकान की जांच की तो देखा कि चोर ने दुकान में घुसकर आइसक्रीम और चॉकलेट खाई और फिर दुकान में रखा कैश और सोने की अंगूठी लेकर भाग गया।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर 

बिकरू कांड की आरोपी मनु पांडेय के खिलाफ चार्जशीट तैयार
 बिकरू कांड की यादें आज भी लोगों के जहन में ताजा हैं। इसकी गूंज यूपी, एमपी समेत पूरे देश में सुनी गई थी। बिकरू कांड में महिला आरोपी मनु पांडेय अभी भी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है। मनु पांडेय के खिलाफ चार्जशीट तैयार हो गई है। पुलिस जल्द ही इसे कोर्ट में दाखिल करेगी। इसके साथ ही कमिश्नरेट पुलिस मनु के खिलाफ इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर 

लखीमपुर में व्यापारी की हत्या
लखीमपुर खीरी के सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र में एक खौफनाक वारदात की खबर सामने आई है। भनपुरी खजुरिया स्थित व्यवसायी कृष्ण कुमार सेठी (45 वर्ष) उर्फ ​​बबलू सेठी का शव उनके कमरे में मिला। उनका शव उनके घर के एक कमरे में बिस्तर पर मिला, उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। पूरे घर में सामान बिखरा मिला। लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों से जानकारी ली गई और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

Also Read