Agra News : जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, नगर निगम के अधिकारियों को दी चेतावनी

UPT | प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के लोग।

Jul 16, 2024 02:35

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश हिलोरे मार रहा है। कांग्रेसी लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद लगातार सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। सोमवार को शहर अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में...

Agra News : लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश हिलोरे मार रहा है। कांग्रेसी लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद लगातार सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। सोमवार को शहर अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम पहुंचे जहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का सही समय पर निराकरण नहीं किया गया तो और अधिक ऊर्जा के साथ जंगी प्रदर्शन किया जाएगा।    अपर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन शहर कांग्रेस कमेटी शहर की जन समस्याओं को लेकर भगवान टॉकीज से नगर निगम तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान नगर निगम में पहुंचकर नगर आयुक्त के नाम लिखा हुआ एक ज्ञापन अपर नगर आयुक्त को सौंपा। अमित सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नगर निगम अपनी मनमानी कर रहा है। शहर में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है लेकिन नगर निगम के अधिकारियों को जन समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। 
किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस  उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के नागरिकों से मन माफिक रूप से टैक्स लिया जा रहा है, किसी से 20,000 रुपए तो किसी से 10,000 रुपए वसूले जा रहे हैं। नगर निगम का कोई क्राइटेरिया आते नहीं है। शहर कांग्रेस कमेटी मांग करती है कि इसको लेकर स्थिति स्पष्ट की जाए। वही अमित सिंह ने कहा कि शहर का हृदय कहे जाने वाले संजय प्लेस में गुंडा तत्वों द्वारा वाहनों को जबरन उठाया जा रहा है और उनसे वसूली की जा रही है। कांग्रेस पार्टी यह किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

नगर निगम को पूरे शहर में फॉगिंग करनी चाहिए
वहीं उन्होंने कहा कि बारिश का समय हो चुका है इसलिए नगर निगम को पूरे शहर में फॉगिंग करनी चाहिए। जिससे कीड़े मकोड़े और मच्छर नहीं पनपें। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि छोटी सी बारिश में ताज नगरी ताल तलैया के रूप में तब्दील हो जाती है। हर जगह जल भरा दिखाई देता है जिससे आमजन को असुविधा होती है, इस जल भराव से कई बार दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। नगर निगम के अधिकारियों को चाहिए कि जल भराव की इस बड़ी समस्या से शहर की जनता को जल्द से जल्द छुटकारा दिलाया जाए। 
नगर निगम के अधिकारियों को चेतावनी  शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि नगर निगम में तमाम धाँधलियां हैं, आम आदमी को नगर निगम द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाती, नगर निगम के अधिकारियों को चाहिए कि नगर निगम को पूर्ण रूप से ऑनलाइन किया जाए। अमित सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती हैं तो आगे दमदारी के साथ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। 

Also Read