फिरोजाबाद से खास खबर : अब दुर्गम पहाड़ियों पर सैनिकों को रसद पहुंचाएंगे नगर में बने ड्रोन 

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Jul 16, 2024 02:38

फिरोजाबाद जिले के वैज्ञानिक आए दिन कोई ना कोई नया कार्य करने में लगे है। यहां अभी तक अंतरिक्ष यात्रियों को सॉफ्ट लैंडिंग करवाने के लिए 100 पैराशूट बनाए जा चुके है...

Firozabad News : फिरोजाबाद जिले के वैज्ञानिक आए दिन कोई ना कोई नया कार्य करने में लगे है। यहां अभी तक अंतरिक्ष यात्रियों को सॉफ्ट लैंडिंग करवाने के लिए 100 पैराशूट बनाए जा चुके है। अब हजरतपुर स्थित आयुध निर्माणी फैक्टरी के वैज्ञानिकों द्वारा एक और नया निर्माण कर अपनी क्षमता का परिचय दिया गया है। अंर्न्तराष्ट्रीय सीमाओं से सटी हमारी पर्वत श्रंखलाओं पर तैनात जवानों के लिए फिरोजाबाद में बने ऐरावत-2 नाम का ड्रोन खराब मौसम मे भी सफलता पूर्वक सैंनिकों तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने मे सक्षम है।

हजरतपुर स्थिति आयुध उपस्कर निर्माणी ने बनाया ड्रोन
पर्वत श्रंखलाओं पर तैनात जवानों के लिए रसद और अन्य साजोसामान पारंपरिक तौर पर घोड़े या खच्चरों से पहुंचाया जाता है। 18 हजार फीट से अधिक ऊंची पहाड़ियो पर अधिकांश समय बर्फबारी होती रहती है। एसे दुर्गम इलाकों में ताजा भोजन सामिग्री, हथियार और आवश्यक दवाएं पहुंचना काफी मुश्किल हो जाता है। हैलीकॉप्टर सेवा भी अधिक कारगर नही रहती है। इन परिस्थितियों मे आपातकालीन सेवाओं को बहाल रखने के लिए फ़िरोजाबाद जिले के टूंडला तहसील क्षेत्र में हाईवे पर बने हजरतपुर स्थिति आयुध उपस्कर निर्माणी ने सफलता का झंडा गाड़ा है। ऐरावत-2 नाम का यह ड्रोन खराब मौसम मे भी सफलता पूर्वक सैंनिकों तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने मे सक्षम है।

सिर्फ एक घंटे में हो जाता है फुल चार्ज
इस बारे में आयुध उपस्कर निर्माणी के जीएम अमित सिंह ने बताया है कि डिस्चार्ज होने पर सिर्फ एक घण्टे में फुल चार्ज हो जाता है। प्रॉक्सिमिटी सेंसर से लैंस और जीपीएस गाइडेड ऐरावत ड्रॉन हर तरह के मौसम में उड़ सकता है।

Also Read