Firozabad News : बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, मासूम की हालत गंभीर, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Jul 16, 2024 23:57

फिरोजाबाद से हैवानियत करने का मामला सामने आया है। जनपद के नारखी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 22 वर्षीय बहसी दरिंदे ने 2 वर्ष की बच्ची को...

Firozabad News : फिरोजाबाद से हैवानियत करने का मामला सामने आया है। जनपद के नारखी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 22 वर्षीय बहसी दरिंदे ने 2 वर्ष की बच्ची को चरी के खेत मे ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। ग्रामीणों ने अंकुश नामक दरिंदे को मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

 मासूम बच्ची को गंभीर हालत में किया आगरा रेफर
महज़ दो  वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के बाद बच्ची को आनन फानन में फिरोजाबाद ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया। बच्ची की हालत नाजुक होने पर उसको आगरा रेफर कर दिया गया है। फिलहाल बच्ची का उपचार चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
पूरे घटनाक्रम पर एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया है कि दो वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला समने आया है। आरोपी अंकुश को हिरासत में लेकर पुलिस ने उसके खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं बच्ची को मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

Also Read