Ayodhya News : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का अधजला शव, मचा हड़कंप

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Jul 24, 2024 02:01

शहर के हसनू कटरा क्षेत्र की अमरूद की बगिया में सोमवार की देर रात एक युवक का अधजला शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान...

Ayodhya News : शहर के हसनू कटरा क्षेत्र की अमरूद की बगिया में सोमवार की देर रात एक युवक का अधजला शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान मुकेश यादव पुत्र स्व. हीरालाल यादव निवासी ककरही बाजार के रूप में हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। 

किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी
मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक दोपहर में दुकान चले गए थे। उनकी जानकारी के लिए कई बार घर पर फोन किया। लेकिन पता नहीं चला। रात में दुकान से छुट्टी होने पर खोजने के निकले, तब कुछ लोगों ने मांझा की तरफ जाने की जानकारी दिया। जब वहां पहुंचे तो वह जले हुए पड़े थे। किसी से कोई दुश्मनी नहींं थी और न ही किसी पर कोई शक है। 

काफी दिनों से तनाव में था मुकेश
एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि थाना कैंट इलाके में सोमवार की देर रात्रि एक व्यक्ति के जलने की सूचना मिली। जिसके तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवारजनों ने बताया कि वह काफी दिनों से तनाव में था। पंचनामा तथा पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

Also Read