Basti News : बस्ती में कुआनो नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत

UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

Jun 10, 2024 19:47

किशोरों की पहचान कृष्ण चंद्र उर्फ बगुली (14) पुत्र पंजाबी व आदित्य (15) पुत्र अंगद सिंह निवासी दैजी के रूप में हुई। दोनों किशोर अपने गांव से खखरा अमानाबाद घाट पर आए और तेज गर्मी के कारण नदी में नहाने चले गए। बताया जा रहा है कि नहाते समय दोनों का पैर फिसला और गहरे पानी में चले गए।

Short Highlights
  • बस्ती जिले के दैजी गांव की घटना, गर्मी से राहत पाने को नदी में उतरे थे नहाने
  • पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को निकाला बाहर, अस्पताल में घोषित किए गए मृत
Basti News : बस्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दैजी के दो किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची मदद से दोनों के शव को बाहर निकाला।

नहाते समय नदी में डूबे दोनों किशोर
दोनों किशोरों की पहचान कृष्ण चंद्र उर्फ बगुली (14) पुत्र पंजाबी व आदित्य (15) पुत्र अंगद सिंह निवासी दैजी के रूप में हुई। दोनों किशोर अपने गांव से खखरा अमानाबाद घाट पर आए और तेज गर्मी के कारण नदी में नहाने चले गए। बताया जा रहा है कि नहाते समय दोनों का पैर फिसला और गहरे पानी में चले गए। दोनों नदी में डूब गए और उनकी मौत हो गई।

अस्पताल में घोषित किए गए मृत
दोनों किशोरों के डूबने की खबर से इलाके सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों को नदी से बाहर निकाला। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा ले जाया गया, जहां पर जांच के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लालगंज थानाध्यक्ष अनस अख्तर व चौकी प्रभारी लालगंज राम भवन प्रजापति पुलिस बल लेकर मौके पर मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी सत्येन्द्र भूषण त्रिपाठी भी अपने टीम के साथ पहुंच गए।

Also Read