Baghpat news : जन सेवा केंद्र के बाहर लगाई जाएगी रेट लिस्ट, 100 ट्रांजेक्शन करने वाले केंद्रों को नोटिस

UPT | ई—डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी बागपत जितेंद्र प्रताप सिंह।

May 22, 2024 15:11

सहज कंपनी के 240 व सीएससी वाई-फाई चौपाल के 223 केन्द्र हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की हैं ई डिस्टिक पर कम ट्रांजैक्शन करने पर ऐसे जन सेवा केन्द्रों को नोटिस जारी...

Short Highlights
  • जन सेवा केंद्र संचालक अधिक रेट लेने पर करें शिकायत
  • रेट लिस्ट लगी ना होने पर आईडी की जाएगी बंद 
  • जिलाधिकारी ने जन सेवा केंद्रों  की समीक्षा बैठक
Baghpat jan seva kendra : बागपत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जन सेवा केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनपद में 1272 जन सेवा केंद्र संचालित हैं।

217 पंचायत सहायक कार्यरत
ग्राम पंचायत द्वारा जन सेवा केंद्र संचालित किए गए हैं। जिन पर 217 पंचायत सहायक कार्यरत हैं। जिसके क्रम में जनसेवा केन्द्रों के माध्यम से आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, खतौनी की नकल, कुटुम्ब रजिस्टर की नकल एवं राशन कार्ड आदि सुविधाएं लेने के लिए आम जनमानत जन सेवा केंद्र के माध्यम से संबंधित दस्तावेज बनवाने के लिए जाता है। जिसे यह सभी मूलभूत सुविधाएं निर्धारित शुल्क में उपलब्ध कराई जाती हैं। 

कम ट्रांजेक्शन करने वाले जन सेवा केंद्रों को नोटिस 
जिसके क्रम में कुछ जन सेवा केन्द्रों द्वारा पिछले एक वर्ष में एक से 100 की ट्रांजैक्शन ई डिस्टिक पोर्टल पर की हैं। उनमें सहज कंपनी के 240 व सीएससी वाई-फाई चौपाल के 223 केन्द्र हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की हैं ई डिस्टिक पर कम ट्रांजैक्शन करने पर ऐसे जन सेवा केन्द्रों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक जन सेवा केंद्र के बाहर वाल पेंटिंग से जो जन सेवा केंद्र पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं उसकी रेट लिस्ट अवश्य लगी हो रेट लिस्ट पर एडीएम 9454417633 व संबंधित एसडीएम बागपत 9454416713 ,बड़ौत एसडीम 9454416714, खेकड़ा एसडीम 9454416715 का मोबाइल नंबर अवश्य लिखा हो। जन सेवा केंद्र संचालक आम जनमानस से किसी तरह की ओवर रेट लेता है तो संबंधित अधिकारी को तत्काल उक्त नंबर पर फोन करें ,जो जन सेवा केंद्र रेट लिस्ट नहीं लगाएंगे उनकी ईआईडी बंद कर दी जाएगी। उन पर वैधानिक कार्यवाही करने के जिला अधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं।

फीस रसीद जन सेवा केंद्र संचालक से अवश्य लें 
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जो व्यक्ति जन सेवा केंद्र पर सेवा ले रहा है फीस जमा करते समय अपनी फीस रसीद जन सेवा केंद्र संचालक से अवश्य लें जो नहीं देता है उसकी सूचना संबंधित अधिकारी को दें जिलाधिकारी ने कहा समस्त जन सेवा केंद्र जनपद में नियमानुसार संचालित रहे पंचायत सहायक सक्रिय होकर कार्य करें किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए जन सुविधा केंद्र पर अधिक मूल्य में कार्य करना अवैध वसूली भ्रष्टाचार संबंधित अगर सूचना मिलती है तो संबंधित जन सुविधा केंद्र संचालक पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। 

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज वर्मा, उप जिलाधिकारी बागपत अविनाश त्रिपाठी, खेकड़ा एसडीएम ज्योति शर्मा ,बड़ौत एसडीएम अमरचंद वर्मा, खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा ,भंवर सिंह, ई-डिस्टिक मैनेजर नन्दकिशोर, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव सहित खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
 

Also Read