बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन : पूर्व चैयरमैन पर धार्मिक भावना भड़काने का आरोप, पुलिस से गिरफ्तारी की मांग

UPT | बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Apr 30, 2024 20:06

खुर्जा के पूर्व चेयरमैन पर धार्मिक भावना भड़काने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसके साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग भी की है।

Bulandshahr News : खुर्जा बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को खुर्जा नगर कोतवाली में प्रदर्शन किया। बजरंग दल के जिला संयोजक आशीष उर्फ गोलू राजपूत ने पूर्व चेयरमेन पर आरोप लगाते हुए बताया कि 29 अप्रैल को रात्रि करीब 10 बजे अपने फोन से फेसबुक आई डी चला रहा था। फेसबुक पर रफीक फड्डा नामक आईडी पर एक धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें नगर पालिका खुर्जा के पूर्व चैयरमैन हाजी रफीक उर्फ फड्डा ने यह वीडियो जानबूझकर अपनी आईडी से अपलोड कर शेयर किया था। जिसमें भड़काऊ शब्द थे। हाजी रफीक ने भड़काऊ पोस्ट करने पर धर्म की आस्था पर चोट पहुंचाई। जिसकी वजह से धार्मिक संगठनों में रोष व्याप्त हो गया।

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
हिंदू संगठन के पदाधिकारी का कहना है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। समस्त हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर अपमान करने के आशय से यह वीडियो शेयर किया गया है। आरोप है कि उक्त वीडियो के कारण दोनों समुदाय में शत्रुता को बढ़ावा, सामाजिक सद्भाव और शान्ति बिगड़ने की संभावना बनी रहती है। समाज के सभी लोगों में उक्त मामले के कारण अत्यधिक रोष बना हुआ है। मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने खुर्जा नगर कोतवाली पहुंचकर पूर्व अध्यक्ष रफीक के खिलाफ प्रदर्शन किया।

पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग
पुलिस अधिकारियों से रफीक के खिलाफ एफआईआर दर्ज और गिरफ्तारी करने की मांग की गई है। प्रदर्शन में दीपक, विक्की, विराट, आयुष, देव्यांस, मनोज, अमर, रवि, अमन, संदीप, मयंक, सूरज और शिवा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। एसपी देहात रोहित मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

Also Read