बुलंदशहर में ग्रामीणों ने लगाया जाम : 15 दिन बाद भी बेटी का कोई पता नहीं, आहत पिता ने फांसी लगाकर दी जान

UPT | बुलंदशहर में ग्रामीणों ने लगाया जाम

May 18, 2024 18:19

बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के ककोड़ में 15 दिन बाद भी बेटी के बरामद नहीं होने से आहत पिता ने  फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने शव को गांव के बाहर रखकर जाम लगाया...

Bulandshahr News : बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के ककोड़ में 15 दिन बाद भी बेटी के बरामद नहीं होने से आहत पिता ने  फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने शव को गांव के बाहर रखकर जाम लगाया। सूचना पर सीओ सिकंदराबाद पूर्णिमा सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ग्रामीणों को समझने का प्रयास कर रही है।
 
बेटी की खबर न मिलने से आहत
थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती को उसी गांव में दूसरी जाति का युवक 15 दिन पहले बहला फुसलाकर ले गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए युवती की तलाश शुरू कर दी थी। मगर 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस युवती को बरामद नहीं कर सकी। जिसको लेकर पिता काफी आहत था। बेटी के चले जाने और उसकी बरामद नहीं होने से वह परेशान था।
  
पिता ने फांसी लगाकर दी जान
पिता ने शनिवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने शव को गांव के मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ पूर्णिमा सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। सीओ पुलिस ग्रामीणों को समझने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण आरोपी युवक और अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों का हंगामा जारी था।

Also Read