Ghaziabad assembly by-election 2024 : गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव के लिए जदयू ने घोषित किया प्रत्याशी, भाजपा की मुश्किल बढ़ी

फ़ाइल फोटो | गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव 2024

Jun 29, 2024 08:54

जदयू के प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि एनडीए गठबंधन में जदयू प्रमुख घटक दल है। इसलिए उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में उनकी हिस्सेदारी बनती है। पार्टी ने निर्णय लिया है कि उपचुनाव में जदयू को दो सीटें चाहिए।

Short Highlights
  • विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के साथ नहीं होगा जदयू का गठबंधन
  • भाजपा को उठानी पड़ सकती है गाजियाबाद उपचुनाव में परेशानी
  • पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी की सूची 
Ghaziabad news : गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव में गाजियाबाद शहर सीट के लिए जदयू ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने संजय बिंदल को इस सीट से प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया। प्रेसवार्ता में जदयू के प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि एनडीए गठबंधन में जदयू प्रमुख घटक दल है। इसलिए उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में उनकी हिस्सेदारी बनती है। पार्टी ने निर्णय लिया है कि उपचुनाव में जदयू को दो सीटें चाहिए। इसमें गाजियाबाद की शहर सीट प्रमुख है।

नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
आज शनिवार को पार्टी की नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। जिसमें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस संबंध में अहम फैसला लेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा महासचिव इमरान इलाही, खुशनवाज अंसारी, विनोद त्यागी, रमेश मिश्रा, अंकुर गुप्ता व सौरभ गुप्ता आदि उपस्थित थे।

भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता हैं जदयू प्रत्याशी 
एनडीए गठबंधन का जदयू प्रमुख घटक दल है। केंद्र में जदयू ने भाजपा को समर्थन दिया है। उसके बाद ही मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन सके हैं। अगर गाजियाबाद शहर सीट पर होने वाले उपचुनाव में जदयू  प्रत्याशी खड़ा करता है तो ये भाजपा के लिए नुकसानदायक होगा।

गाजियाबाद लोकसभा चुनाव में भाजपा का जनाधार घटा
गाजियाबाद लोकसभा चुनाव में भाजपा का जनाधार घटा है। 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले भाजपा को इस बार कम वोट मिले हैं। सबसे बुरी स्थिति गाजियाबाद शहर सीट पर रही है। गाजियाबाद शहर सीट से कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी रहीं डॉली शर्मा भी उपचुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। अगर ऐसा होता है तो भाजपा के लिए काफी मुश्किल होंगी। 

Also Read