Weather News : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, यूपी के इन जिलों में भीषण बारिश के आसार

UPT | मेरठ सहित पूरे पश्चिम यूपी में मानसून बारिश।

Jun 27, 2024 09:19

पश्चिम यूपी और उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 

Short Highlights
  • मेरठ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में तड़के से हो रही बारिश
  • पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक भारी बारिश की संभावना
  • 27 से 29 जून और 2 से 3 जुलाई बारिश की संभावना
     
Meerut Weather News : मेरठ में मानसून बारिश आज तड़के से हो रही है। मेरठ में बारिश के साथ मानसून की एंट्री हो गई। मेरठ ही नहीं बल्कि पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश हो रही है। मानसून बारिश से तापमान में तीन डिग्री की कमी आई है। वहीं लोगों को मानसून की पहली बारिश से गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि अभी 29 जून तक इसी तरह से बारिश के हालात बने रहेंगे। जुलाई की शुरूआत ​भी बारिश के साथ होगी।  पश्चिम यूपी और उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 

उमस भरी गर्मी से मिली राहत
मानसून बारिश शुरू होने से मेरठ में लोगों केा उमस भरी गर्मी से अब राहत मिलने की उम्मीद है। आज से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अच्छी मानसून बारिश के आसार हैं। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से प्रवेश करेगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों और पश्चिमी यूपी में अगले दो दिन तक बारिश की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि मानसून की अरब सागर की शाखा सक्रिय होने से दक्षिण-पश्चिम मानसून ने प्रदेश में दस्तक दी है। जबकि सामान्य तौर पर मानसून बंगाल की खाड़ी से पूर्वी यूपी में प्रवेश करता है।

आज से बारिश के आसार
उन्होंने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद गुरुवार से अगले दो दिनों तक बारिश की उम्मीद है। बता दें मेरठ में बुधवार को दोपहर बाद से आसमान में बादल छाए हुए थे। पुरवा हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। मेरठ में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस था जो मंगलवार की तुलना में लगभग 3 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस था। 
 

Also Read