लोकसभा चुनाव प्रथम चरण मतदान : पश्चिम यूपी में आईएमडी का बारिश और तूफान का अलर्ट

UPT | IMD Weather Alert

Apr 17, 2024 12:13

19, 20 और 21 अप्रैल को बारिश की संभावना है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पश्चिम विक्षोभ के चलते 19 से 21 अप्रैल के बीच तूफानी हवाओं और बारिश की संभावना...

Short Highlights
  • कल 18 अप्रैल से सक्रिय हो रहा पश्चिम विक्षोभ 
  • मंगलवार को सुबह से मौसम में देखने को मिला बदलाव
  • लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को
IMD Weather News : पश्चिम यूपी में मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। मौसम में बदलाव के चलते दिन और रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। कल 18 अप्रैल से सक्रिय हो रहे पश्चिम विक्षोभ के चलते तीन दिन पश्चिम यूपी में आईएमडी ने बारिश अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते 19, 20 और 21 अप्रैल को बारिश की संभावना है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पश्चिम विक्षोभ के चलते 19 से 21 अप्रैल के बीच तूफानी हवाओं और बारिश की संभावना होगी। 

मंगलवार को सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिला
बता दें 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है। पहले चरण के मतदान के प्रचार का आज अंतिम दिन है। पहले चरण के मतदान पर 19 अप्रैल तक बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। कल 18 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना बन रही है। जिस कारण मौसम बदलेगा। इससे पहले मंगलवार को सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। मंगलवाार को मौसम में बदलाव के चलते दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मौसम में बदलाव से दिन व रात के तापमान में गिरावट 
इससे पहले 15 अप्रैल तक मौसम में बदलाव से दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। अधिकतम तापमान छह डिग्री तक गिर गया था। जिससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की थी। मंगलवार से मौसम साफ होने के बाद से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिसके बाद दिन का तापमान बढ़कर 36 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंच गया था।

बारिश की संभावना मेरठ के अलावा आसपास के जिलों में
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि दो दिन तक अभी मौसम शुष्क रहेगा। इसक बाद 19 अप्रैल से बारिश की संभावना हैं। बारिश की संभावना मेरठ के अलावा आसपास के जिलों में भी है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि हवा की गति 12 से 15 किमी प्रतिघंटा रही है। मौसम में बदलाव के साथ ही शहर के प्रदूषण में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मेरठ का एक्यूआई 132 दर्ज रिकॉर्ड किया गया। 
 

Also Read