Weather Update : फरवरी में मौसम रहा कूल, मार्च के पहले हफ्ते बारिश और भीषण तूफान का आईएमडी यलो अलर्ट

UPT | Today Weather News

Mar 01, 2024 09:18

इस बार फरवरी का औसत अधिकतम तापमान महज 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। जो कि चार सालों का सबसे कम माना जा रहा है। इससे पहले 2019 में औसत अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज हुआ था।

Short Highlights
  • इस साल बारिश और ठंडी हवा ने फरवरी को किया कूल 
  • पिछले चार साल में फरवरी में मिला ठंड के दिनों का मजा
  • दो मार्च को बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Weather Upfate Today : इस बार फरवरी का मौसम काफी कूल रहा है। पिछले चार में पहली बार ऐसा हुआ जब फरवरी माह में लोगों ने ठंड का मजा लिया है। अब मार्च के पहले सप्ताह भी मौसम कूल रहने की संभावना है। मार्च के पहले सप्ताह आईएमडी ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक दो मार्च को बारिश का आॅरेंज जारी किया गया है। 2 मार्च को मेरठ सहित पश्चिम यूपी में बारिश होगी। इससे मौसम में बदलाव आएगा।  

कुछ सालों से बढ़ रहा था फरवरी का तापमान 
पिछले कुछ सालों से मेरठ और एनसीआर में फरवरी के तीसरे और आखिरी हफ्ते में गर्मी बढ़ने लगती थी। इस वजह से बसंत का मजा लोग नहीं ले पाते थे। लेकिन इस साल बारिश और ठंडी हवाओं ने मेरठ और आसपास के जिलों में मौसम को ठंडा बनाए रखा। मार्च का पहला हफ्ता कूल रहने की संभावना है। आज यानी 1 मार्च शुक्रवार की बात करें तो आज से मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, हापुड, बुलंदशहर और दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर आज एक मार्च को येलो तो कल दो  मार्च शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ आंधी की संभवना है। 

आज आंधी-बारिश का दौर
मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एन सुभाष ने बताया कि आज एक और कल दो मार्च को पश्चिम यूपी और एनसीआर में गरज के साथ बारिश की संभावना है। बारिश आंधी की गतिविधियां रात के समय में अधिक होंगी। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना है। ऐसा मौसम शनिवार को रहने की उम्मीद है। उन्होंन बताया कि इस समय उत्तराखंड पर वेस्टर्न डिस्टर्बेस कमजोर हो रहा है। इस वजह से बारिश के आसार बन रहे हैं। बादलों के जाने के बाद थोड़ी सर्दी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को येलो तो शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

चार सालों में सबसे कम अधिकतम तापमान
उन्होंने बताया कि इस बार फरवरी का औसत अधिकतम तापमान महज 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। जो कि चार सालों का सबसे कम माना जा रहा है। इससे पहले 2019 में औसत अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज हुआ था। इस पूरे महीने अधिकतम तापमान 28 डिग्री को छू नहीं सका। सबसे अधिक गर्मी 20 फरवरी को पड़ी थी। इस दिन तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस तक गया था। अधिकांश दिन तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। फरवरी का औसत न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। जो कि 2012 से अब तक के आंकड़ों के अनुसार फरवरी में इससे कम तापमान इस दौरान नहीं गया। 2012 में औसत न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। 

 

Also Read