meerut Police Encountert : मेरठ में पुलिस की गोकशों से मुठभेड़ : एक को लगी गोली, जीवित गाय बरामद

UPT | मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में घायल गोकश।

Apr 01, 2024 14:59

अभियुक्तों की थाना लोहियानगर पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी। बीते देर रात बाजोट अण्डरपास के पास दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी...

Short Highlights
  • थाना लोहियानगर क्षेत्र में हुई मुठभेड़
  • तीन चार दिन पुराना गोवंश अवशेष बरामद
  • पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग
Meerut Police Encounter : मेरठ में रविवार को पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से दनादन गोलियां चली। पुलिस की गोली लगने से एक गोकश घायल हो गया है। घायल गोकश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से दो गोकश बदमाश गिरफ्तार किए हैं। उनके कब्जे से कार, तमंचा मय कारतूस, छुरिया, गोकशी के उपकरण और एक जीवित गाय बरामद की है। 

तीन चार दिन पुराना गोवंश का अवशेष मिला
पुलिस के मुताबिक थाना लोहियानगर क्षेत्र में बिजली बम्बा चौकी क्षेत्र में तीन चार दिन पुराना गोवंश का अवशेष मिला था। जिसके संबंध में थाने पर गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत कर गोकशी में शामिल अभियुक्तों की थाना लोहियानगर पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी। बीते देर रात बाजोट अण्डरपास के पास दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की गई। जिस पर आरोपियों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई।

घायल बदमाश सोनू उर्फ भूरा को इलाज के लिए अस्पताल भेजा
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश सोनू उर्फ भूरा पुत्र इस्माइल निवासी ऊंचा सद्दीकनगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ के पैर में गोली लगी। गोकश का साथी मेहराज पुत्र रफीक निवासी जाकिर कालोनी थाना लिसाडी गेट मेरठ गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से एक कार, एक तमंचा मय कारतूस, छुरिया और गोकशी के उपकरण एवं एक जीवित गाय बरामद की है। घायल बदमाश सोनू उर्फ भूरा को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में जरूरी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सोनू उर्फ भूरा पुत्र इस्माइल निवासी ऊंचा सद्दीकनगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ। मेहराज पुत्र रफीक निवासी जाकिर कालोनी थाना लिसाडी गेट मेरठ हैं। 

Also Read