Meerut Crime : मेरठ में बदमाशों ने व्यापारी पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

UPT | मेरठ के इंचौली में एल्यूमिनियम व्यापारी पर फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद।

May 04, 2024 16:52

फायरिंग की घटना से व्यापारी जमील और उसका पूरा परिवार दहशत में है। फायरिंग की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी...

Short Highlights
  • मेरठ के थाना इंचौली के पास की घटना 
  • व्यापारी ने भागकर बचाई अपनी जान
  • दहशत में आया पीड़ित व्यापारी और परिवार
Meerut News : मेरठ के थाना इंचौली के पास दिनदहाड़े बदमाशों ने एल्युमिनियम व्यापारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। फायरिंग में व्यापारी बाल बाल बच गया। बताया जाता है कि एल्युमिनियम व्यापारी पर जिस समय बदमाशों ने फायरिंग की वो अपनी फैक्टरी पर ही बैठा हुआ था। इस दौरान फैक्टरी पर पहुंचे बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। 

घटना मेरठ के एनएच- 119 की
घटना मेरठ के एनएच- 119 की है। जहां पर इंचौली थाने के पास हथियार बंद बदमाशों ने एल्युमिनियम व्यापारी पर कई राउंड फायरिंग कर दी। हमले में व्यापारी बाल-बाल बच गया। फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना इंचौली कस्बे की है। यहां इंचौली निवासी जमील की थाने के पास एल्युमिनियम की फैक्ट्री है। जमील के अनुसार दोपहर में बाइक सवार अज्ञात बदमाश फैक्टरी पर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। इससे पहले कि वो कुछ समझ पाते बदमाश फैक्टरी के भीतर फायरिंग करते हुए घुस आए।

जमील फुर्ती दिखाते हुए मौके से भाग निकला
जमील फुर्ती दिखाते हुए मौके से भाग निकला और उसकी जान बच गई। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। फायरिंग की घटना से व्यापारी जमील और उसका पूरा परिवार दहशत में है। फायरिंग की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची इंचौली थाना पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज अपने कब्जे में ली है। 
 

Also Read