Meerut News : नैना निकली शहजादी, धर्मांतरण का बनाया दबाव, सौतेले बेटे का कराया खतना

UPT | पति पर डालती थी नमाज पढ़ने का दबाव

Apr 08, 2024 15:53

मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी इलाके में युवक ने पत्नी पर नाम छिपाकर शादी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसकी पत्नी का असली नाम शहजादी है, जिसने नैना नाम रखकर उसके साथ धोखे से शादी की। इसके बाद धर्मांतरण का दबाव बनाया है। पीड़ित ने थाने में शिकायत की है।

Short Highlights
  • पीड़ित युवक ने थाना ब्रहमपुरी में दर्ज कराई रिपोर्ट 
  • नमाज पढ़ने और धर्म परिवर्तन करने का बनाया दबाव
  • महिला ने नाम बदलकर की युवक के साथ शादी 
Meerut news : मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी इलाके में युवक ने पत्नी पर नाम छिपाकर शादी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसकी पत्नी का असली नाम शहजादी है जिसने नैना नाम रखकर उसके साथ धोखे से शादी की। इसके बाद धर्मांतरण का दबाव बनाया है। पीड़ित ने थाने में शिकायत की है।

सौतेले बच्चों पर नमाज पढ़ने व धर्म परिवर्तन करने का दबाव
आरोप है कि पत्नी ने बहन के साथ मिलकर उसके बेटे का खतना करा दिया।  मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र की मास्टर कॉलोनी में मुस्लिम महिला ने नाम बदलकर युवक से शादी की और बहन के साथ मिलकर सौतेले बेटे का जबरन खतना करा दिया। आरोप है कि महिला अपने पति और तीन सौतेले बच्चों पर नमाज पढ़ने व धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाती थी। इस मामले में पुलिस ने महिला, उसकी बहन और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के  तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

तलाक के आदेश में कोर्ट ने उसके तीनों बच्चे की अभिरक्षा उसे दी
मास्टर कॉलोनी निवासी युवक विपिन ने बताया कि उसका अपनी पत्नी कोमल वर्मा से 2022 में तलाक हो गया था। तलाक के आदेश में कोर्ट ने उसके तीनों बच्चे की अभिरक्षा उसे दी थी। कोमल को बच्चों से मिलने-जुलने की अनुमति दी गई थी।
इसके बाद उसने नैना वर्मा नामक युवती से शादी कर ली थी। आरोप है कि शादी के बाद से नैना का व्यवहार बच्चों के साथ ठीक नहीं था। वह तीनों बच्चों से मारपीट किया करती थी। बच्चों के ऊपर नमाज पढ़ने का दबाव बनाती थी। विपिन को बाद में पता चला कि नैना का असली नाम शहजादी है। उसने फर्जी दस्तावेज बनाकर शादी की थी। वह विपिन और उसके परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगी।

बहन रानी के साथ मिलकर उसका खतना करा दिया
आरोप है कि शहजादी उसके पुत्र यश को अपने साथ सहारनपुर ले गई और अपनी बहन रानी के साथ मिलकर उसका खतना करा दिया। शहजादी ने यश के ऊपर गर्म पानी डालकर उसको झुलसाने की कोशिश की। आरोप है कि जब पत्नी को सहारनपुर लेने गया तब 3-4 लोगों के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया गया। उसके साथ मारपीट की गई। वह किसी तरह से वहां से बचकर निकला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Also Read