अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : बागपत में सामूहिक योगाभ्यास में उमड़े युवा और बुजुर्ग

UPT | बागपत में योग शिविर में भाग लेते युवा।

Jun 22, 2024 02:59

मुख्य अतिथि सांसद डॉ, राजकुमार सागवान व जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कॉलेज परिसर में सभी के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। योग गुरु ने सभी को प्रतिदिन योग करने के लिये प्रेरित किया।

Short Highlights
  • सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज बागपत में मनाया योग दिवस
  • सांसद राजकुमार सांगवान ने भी योग दिवस में लिया भाग
  • जिलाधिकारी सहित सभी ने सामूहिक योगाभ्यास किया 
Baghpat News : जनपद बागपत के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज बागपत में आज 10वें 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित 'सामूहिक योगाभ्यास' में युवा और बुजुर्ग भी सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि सांसद डॉ, राजकुमार सागवान व जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कॉलेज परिसर में सभी के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। योग गुरु ने सभी को प्रतिदिन योग करने के लिये प्रेरित किया।

योग का जीवन में है बहुत महत्व
इस दौरान सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि योग का जीवन में बहुत महत्व है। इसका संबंध हमारे शरीर और मन को स्वस्थ रखने से हैं। योग के नियमित अभ्यास से बेहतर एकाग्रता से ध्यान दिया जा सकता है। योग एक ऐसा व्यायाम है जो फुर्तीलेपन, शक्ति और संतुलन में सुधार करता है। उन्होंने बताया कि योग के महत्व को बताने के लिए हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाने का निर्णय लिया गया। 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया
जिलाधिकारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाते है। भारत में पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया। जिसमें 35,985 लोगों और 84 देशों के लोगों ने दिल्ली के राजपथ में 21 आसन किए थे। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पहल पीएम नरेंद्र मोदी ने की है। इस दिवस पर, विभिन्न संस्कृतियों और देशों के लोग योगाभ्यास को मनाने और बढ़ावा देने के लिए एक साथ आते हैं। इसके बाद सभी ने एक साथ योग की सभी आठों कलाओं को बारी-बारी से किया। 

Also Read