Kanpur News : बिधनू के जंगल में मिला प्रेमी युगल का शव, एक दूसरे पर आरोप लगा रहे परिजन...

UPT | मृतक प्रेमी युगल के फाइल फोटो।

Jul 16, 2024 16:33

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र से हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है। कड़री धराहरा चम्पतपुर के जंगल में मंगलवार को एक प्रेमी युगल का शव मिला है। शव मिलने से गांव मे हड़कंप मच गया। जानकारी के...

Kanpur News : कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र से हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है। कड़री धराहरा चम्पतपुर के जंगल में मंगलवार को एक प्रेमी युगल का शव मिला है। शव मिलने से गांव मे हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, युवक का शव जंगल में शीशम के पेड़ में लटका हुआ था, जबकि महिला का शव रक्तरंजित अवस्था में कुछ दूरी पर पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से जरूरी साक्ष्य जमा किये। फॉरेंसिक टीम के अनुसार, शव 24 घंटे पुराना लग रहा है। पुलिस ने मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला
बिधनू की खडेसर चौकी अंतर्गत गांव की 28 वर्षीय महिला का विवाह वर्ष 2016 में अकबरपुर क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। महिला की शादी से पहले गांव के 25 वर्षीय सोनू यादव से प्रेम प्रसंग था। जिसका दोनों के परिजन विरोध करते थे। शादी से पहले महिला के पिता दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराकर सोनू को जेल भिजवा चुके हैं। इसी दौरान उन्होंने बेटी की शादी कर दी थी। जेल से वापस आने के बाद फिर से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गए थे। कुछ दिन पहले महिला ससुराल से वापस आई थी। तीन दिन पहले दोनों अचानक घर से लापता हो गए थे। परिजन दोनों की आसपास तलाश करने के साथ एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। मंगलवार की सुबह गांव के बाहर रिंद के किनारे स्थित श्मशान घाट के पास एक शीशम के पेड़ के नीचे खेत पर कुत्तों का झुंड महिला के शव को खींच रहा थे। तभी कुछ ग्रामीण देखकर पास गए। जहां देखा कि पेड़ की डाल से गमछे के फंदे पर सोनू का शव लटक रहा है। वहीं महिला के चेहरे को कुत्तों ने नोंच कर क्षत-विक्षत कर दिया था। 

24 घंटे पुराना है शव
ग्रामीणों की सूचना पर दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, फाेरेंसिक टीम संग पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारकर कर साक्ष्य एकत्र किए। डीसीपी साउथ रविन्द्र कुमार ने बताया कि आज पुलिस को सूचना मिली कि गांव बिधनू के कड़री धराहरा चम्पतपुर के जंगल में दो शव मिले हैं। युवक का शव पेड़ के लटका हुआ था, जबकि महिला का शव रक्तरंजित अवस्था में कुछ दूरी पर पड़ा हुआ था। शव देखने से 24 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर मामले से साक्ष्य जुटाये गए हैं। 

Also Read