Pratapgarh News : कांग्रेसजनों के सहयोग से अलग- अलग तिथियों में विधानसभा वार 'धन्यवाद' यात्राओं का आयोजन

UPT | कांगेस नेता जनता का धन्यवाद करते हुए।

Jun 11, 2024 02:07

जिलाध्यक्ष नीरज त्रिपाठी ने बताया कि 'धन्यवाद यात्राओं' को सम्पन्न कराने हेतु जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जनपद की समस्त विधान सभाओं में प्रभारी की नियुक्ति कर दी…

Pratapgarh News : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में उ0प्र0 में इंडिया गठबंधन को मिले जन समर्थन को देखते हुए उ0प्र0 कांग्रेस पोलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय पूर्व सांसद के निर्देश पर 11 से 15 जून तक प्रदेश के समस्त लोकसभा क्षेत्रों में समस्त कांग्रेसजनों के सहयोग से अलग-अलग तिथियों में विधानसभा वार 'धन्यवाद' यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। उक्त बातें आज यहां जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय "इंदिरा भवन" पर आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कही।
   
 जनपद की समस्त विधान सभाओं में प्रभारी की नियुक्ति की गई
 इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नीरज त्रिपाठी ने बताया कि 'धन्यवाद यात्राओं' को सम्पन्न कराने हेतु जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जनपद की समस्त विधान सभाओं में प्रभारी की नियुक्ति कर दी गयी है। इसके अतिरिक्त समस्त विधान सभाओं में सभी ब्लॉक अध्यक्षों को उनकी विधान सभा में सह- प्रभारी बनाया गया है। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि विधान सभा-पट्टी में महेंद्र शुक्ल को, विधान सभा रानीगंज में राम लवट यादव को, विधान सभा सदर में डॉ. प्रशांत देव शुक्ल को, विधान सभा- विश्वनाथगंज में डॉ. अजय सिंह को, विधान सभा- रामपुर खास में डॉ. वीके सिंह को, विधान सभा- बाबागंज में योगेश यादव को और विधान सभा- कुंडा में करुण पांडेय को विधान सभा प्रभारी बनाया गया है।
   
  "धन्यवाद यात्राएं" क्रमशः 11 जून से शुरू होगी
डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि "धन्यवाद यात्राएं" क्रमशः 11 जून को सदर, 12 जून को विश्वनाथगंज, 13 जून को पट्टी, 14 जून को रामपुर खास, 15 जून को रानीगंज व 16 जून को बाबागंज और कुंडा विधान सभाओं में निकाली जाएंगी।
डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश में इंडिया गठबंधन को अभूतपूर्व सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ व कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के सभी साथियों ने कंधे से कंधा मिलाकर जिस एकता व समर्पण के साथ गठबंधन दलों के साथ मिलकर कार्य किया, उसी के परिणामस्वरूप दोनों सीटों पर गठबंधन को विजय हासिल हुई। उन्होंने कहा कि आगे भी हम सब इसी भावना से कार्य करते हुए कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगे। हम अपने सभी कांग्रेस साथियों को बधाई व धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। प्रेस वार्ता में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, पीसीसी सदस्य डॉ. प्रशांत देव शुक्ल, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, सचिव सुरेश मिश्र, विश्वास सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बैजनाथ यादव सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Also Read